Durg News : आयुक्त एवं कलेक्टर ने किया अधिकारियों के साथ निगम क्षेत्र के दुकानों का निरीक्षण 🔵 पार्किंग की व्यवस्था हो पुख्ताः कलेक्टर 🟢 छोटे व्यापारियों के लिए बना वेंडिंग जोन, खाद्य पदार्थ का उठाएंगे लुत्फ


Oplus_131072


भिलाई नगर, 29 मई। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निर्मित परिसर का मुआयना करने पहुंचे संभाग आयुक्त एसएन राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, एसडीएम मुकेश रावटे, उपायुक्त महेंद्र साहू सहित निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित परिसर एवं दुकानों का आज निरीक्षण किया।

Oplus_131072


इस दौरान कलेक्टर ने दुकानों का उपयोग एवं आरक्षण तथा दुकानों की बिक्री तथा भूमि आबंटन की प्रक्रिया में आने वाली परेशानियों के संबंध में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ गंज मंडी काम्प्लेक्स, नल घर काम्प्लेक्स, साइंस कॉलेज फील्टर प्लांट के पास प्रस्तावित चौपाटी के आलावा राजेंद्र पार्क के समीप नवनिर्मित फूड जोन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नल घर काम्प्लेक्स एवं गंज मंडी काम्प्लेक्स की सुंदरता के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए ताकि दुकानों की सुंदरता के अनुरूप दुकानों की बिक्री हो सके। आरक्षण को शिथिल करने निगम की सभा में प्रस्ताव प्रस्तुत करने भी कहा गया।

Oplus_131072


निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि आबंटन की प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करने संबंधित अधिकारियों को कहा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता करण यादव, बाजार अधिकारी चंदन मनहरे, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
कलेक्टर ने कहा कि नियमित रूप से साफ सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें, दुकानों के सामने कचरा बाहर बिखरने वालो पर कड़ी कार्रवाही करें व जुर्माना लगाएं। दुकानों लिए पार्किंग भी महत्वपूर्ण होता है, पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से आवागमन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाता है और ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है। पार्किंग हेतु उपयुक्त और पर्याप्त जगह भी चिन्हांकित कर लें।

Oplus_131072


उल्लेखनीय है कि वेंडिंग जोन में खाद्य पदार्थों की दुकानें होगीं जिसमें चाट, डोसा, कुल्फी और गुपचुप के आलावा दुकानों के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे वेंडिंग जोन में फास्ट फूड, चाट, पेय पदार्थ, कुल्फी की दुकानें खोले जाने का प्रस्ताव है।