दुर्ग मुस्लिम समाज ने नूपुर शर्मा को फांसी देने रखी मांग, कथित टिप्पणी के खिलाफ निकाला पैदल मार्च, कचहरी चौक पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग 10 जून । पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दुर्ग मुस्लिम समाज के द्वारा भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को फांसी देने की मांग करते हुए दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसके पूर्व बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह मजार से पैदल मार्च निकाला गया ।

पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आज जुम्मे की नमाज के बाद दोपहर को दुर्ग शहर के मस्जिदों के सभी इमाम के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के द्वारा बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह मजार से पैदल मार्च निकाला गया। इस पैदल मार्च के दौरान एकत्रित मुस्लिम समाज के द्वारा भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई यह पैदल मार्च कचहरी चौक से होते हुए दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचा वहां समाज की ओर से कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया इस ज्ञापन में नूपुर शर्मा को फांसी देने की मांग की गई। इसके पूर्व समाज के द्वारा कचहरी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया।

समाज की ओर से इस प्रदर्शन में एकत्रित सभी इमाम ने एक स्वर से कहा कि क़ुरान ए पाक की बेहुरमती और हुजूर नबी ए करीम की शान मैं गुस्ताखी करने वाले गुस्ताख ए रसूल नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के के खिलाफ प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

