दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : दिनदहाड़े युवक की हत्या, दो हिरासत में, पुरानी रंजिश बना कारण, शहर के तुलसीपुर रेलवे क्रासिंग के पास वारदात को दिया अंजाम, पखवाड़ेभर में दूसरा गैंगवार

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : दिनदहाड़े युवक की हत्या, दो हिरासत में, पुरानी रंजिश बना कारण, शहर के तुलसीपुर रेलवे क्रासिंग के पास वारदात को दिया अंजाम, पखवाड़ेभर में दूसरा गैंगवार


सीजी न्यूज ऑनलाइन 30 सितंबर । पुरानी रंजिश को लेकर तुलसीपुर के बंद रेलवे क्रासिंग के पास दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या ने शहर में दहशत फैला दी है। घटना दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की है। जब तुलसीपुर बख्तावर चाल में रहने वाले ईश्वर बंसोड़ उर्फ बहादुर 40 वर्षीय रेलवे क्रासिंग के पास एक दुकान के सामने खड़ा था, तभी उससे रंजिश रखने वाले चार युवक वहां पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने मारपीट के बाद धारदार हथियार से ईश्वर बंसोड़ की हत्या कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डाग स्क्वाड और फाेरेंसिंक टीम की जांच के बाद पुलिस ने हत्या से जुड़े दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पिछले पखवाड़ेभर में हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 18 सितंबर की शाम पेंड्री में चार बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर ही पेंड्री में रहने वाले कामता पटेल 24 वर्षीय की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर ली है। रविवार को हुई घटना ने तुलसीपुर सहित शहर में दहशत बढ़ा दी है। क्योंकि पुलिस भले ही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन शहर में चाकूबाजी व हत्या के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार हर दिन सामने आ रही है। जिसके कारण शहर में खौफ बढ़ गया है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने कहा कि हत्या का स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आया है, लेकिन मृतक के साथ आरोपितों की पुरानी रंजिश की बात सामने जरूर आयी है। हत्या को लेकर दो युवकों को संदेही के रूप में हिरासत पर लिया गया है। दोनों संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। वारदात को चार आरोपितों ने अंजाम दिया है। फरार की पता तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगे।