दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : मड़ई में चाकू से गोद कर युवक की हत्या, नाबालिग सहित पांच हिरासत में, मामला पुरानी रंजिश का

<em>दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : मड़ई में चाकू से गोद कर युवक की हत्या, नाबालिग सहित पांच हिरासत में, मामला पुरानी रंजिश का</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 20 जनवरी। सुरगी क्षेत्र के भरेगांव में मड़ई के दौरान आपसी विवाद के चलते युवक की 5 लोगों ने मिलकर जघन्य हत्या कर दी। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद मडई में सन्नाटा पसर गया। सुरगी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 18 जनवरी को गांव में मड़ई का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें 18 साल के हुलेश चंद्राकर भी मड़ई में घूम-फिर रहा था। इस दौरान भरेगांव और राजनंदगांव के युवकों ने मिलकर पुरानी दुश्मनी को भांजते हुए हुलेश चंद्राकर की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक गांव के वेदप्रकाश रजक और हुलेश चंद्राकर के बीच दुश्मनी थी। मड़ई के दिन चौखडिय़ापारा के रहने वाले अमर सिंह राजपूत, देवेन्द्र सेन और नवीन रजक और एक नाबालिग को वेदप्रकाश रजक ने मडई में शामिल होने न्यौता दिया था। रात लगभग 8 बजे हुलेश चंद्राकर से सभी आरोपियों का आमना-सामना हो गया। उसके बाद आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकू से हुलेश कई वार किए। घायल हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भरेगांव मडई अंचल का नामी मड़ई माना जाता है। ऐसे में दूर-दराज से लोग शामिल होने के लिए गांव पहुंचे थे। इस दौरान हत्या की घटना से पूरा गांव सहम गया।

राका मड़ई में युवक की पिटाई

डोंगरगढ़ क्षेत्र के राका के मड़ई में 4 युवकों ने मिलकर एक युवक की बेदम पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक पीडित की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। 18 जनवरी को राका में मड़ई कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें शाम को गांव के राहुल, चमन, कृपा मंडावी और गुरू नामक युवक ने महेन्द्र सिन्हा की पिटाई कर दी। बड़े भाई को पीडित ने घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की विवेचना कर रही है।