सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 18 नवंबर । गंजलाइन स्थित दुकान से चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने चोरी की रकम से दिल्ली में जमकर मौज मस्ती की। मौज मस्ती में ही चोरों ने दो लाख 84 हजार रुपये उड़ा दिए। वहीं शेष रकम को पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी भिलाई कोहका निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद जुनैद और भिलाई कैंप वन रोड नंबर 18 संग्राम चौक निवासी 19 वर्षीय नीरज रंगारी ने छह नवंबर को गंजलाइन स्थित दुकान के गल्ले में रखे चार लाख 90 हजार रुपये को चोरी कर ले गए थे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच कर रही थी। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपित दिखे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ने दुकान के गल्ले से रकम को चोरी कर दिल्ली में खर्च करना स्वीकार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने नकद दो लाख चार हजार रुपये, मोटर साइकिल और चोरी में प्रयुक्त पेचकस को बरामद कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ करीब चार से अधिक थानों में अपराध दर्ज है। दोनों आदतन अपराधी हैं। इसके पहले भी अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने शहर में लगे 110 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का खंगाला। जिसके बाद आरोपित की पहचान हो पाई। पुलिस ने बताया कि आरोपित मोहम्मद जुनैद के कब्जे से नगदी रकम एक लाख 64 हजार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, पेचकस और दूसरे आरोपित नीरज रंगारी के पास से नकदी 40 हजार रुपये जब्त किया गया है। दोनों आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है।
दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : भिलाई के चोरो ने दिल्ली में जमकर की मौज मस्ती, दो लाख 86 हजार उड़ाए, दोनों को किया पुलिस ने गिरफ्तार, शेष रकम 2 लाख की जप्त


