सीजी न्यूज ऑनलाइन 19 अगस्त । शहर के रेवाडीह तिराहे के पास सड़क दुर्घटना में बेलगांव कटली निवासी समरौतिन विश्वकर्मा की मौत हो गई। रक्षाबंधन पर्व को लेकर मृतिका अपने भाई को राखी बांधन ेके लिए ग्राम बरगा आयाी थी, जहां राखी बांधकर घर लौटने के लिए रिश्तेदार के साथ शहर के बस स्टैंड जा रही थी। तभी वो मोटर साइकिल से सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लालबाग पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

