दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : भतीजी से बलात्कार, आरोपी चाचा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : भतीजी से बलात्कार, आरोपी चाचा गिरफ्तार, भेजा गया जेल


सीजी न्यूज ऑनलाइन 15 जनवरी । भतीजी के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी चाचा को पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 जनवरी को पीडिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 जनवरी को आरोपी चाचा ने पीडिता के साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर 14 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उसे आदेशानुसार ज्युडिशियल रिमांड पर सलोनी खैरागढ़ जेल भेजा गया।