दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : अमीर बनने का दिया लालच, शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर की 25 लाख की

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : अमीर बनने का दिया लालच, शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर की 25 लाख की


सीजी न्यूज ऑनलाइन 30 अगस्त। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। डोंगरगढ़ बुधवारी पारा निवासी प्रार्थी सुमित पाल को अज्ञात ठग ने मोबाइल से संपर्क कर शेयर में तगड़ा पैसा कमाने का लालच देकर इंटरनेट मीडिया के वाट्सअप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप की उमा बेनर्जी नामक युवती अपने आप को असिस्टेंड बताती थी। प्रार्थी ने युवती से शेयर के संबंध में कुछ जानकारी ली। जिसके बाद उसने एक एपीके फाईल भेजी। जिसे प्रार्थी ने अपने मोबाइल में इंस्टाल किया। इसके बाद अज्ञात प्रार्थी को शेयर के संबंध में टिप्स देने लगे। ठग के बताए शेयर में 50 हजार रुपये डाला। कुछ दिन बाद एक लाख रुपये का लाभ दिखाने लगा। इसके बाद प्रार्थी लालच में आ गया। अज्ञात ठग ने तगड़ा मुनाफा का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये ठग लिए। मामले में डोंगरगढ़ पुलिस अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।