दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : उत्तर प्रदेश की भांति आदमखोर सियार का छत्तीसगढ़ में आतंक, चार लोगों पर किया हमला एक बुजुर्ग की स्थिति गंभीर, सियार को पकड़ने वन विभाग का प्रयास जारी

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : उत्तर प्रदेश की भांति आदमखोर सियार का छत्तीसगढ़ में आतंक, चार लोगों पर किया हमला एक बुजुर्ग की स्थिति गंभीर, सियार को पकड़ने वन विभाग का प्रयास जारी


सीजी न्यूज ऑनलाइन 17 अक्टूबर। नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदमखोर सियार ने चार लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है। घायलो में एक बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। आदमखोर सियार को पकड़ने वन विभाग की टीम के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी आदमखोर सियार लगातार लोगों पर हमला कर रहा है । नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोघरा में इन दिनों सियार का आतंक मचा हुआ है, सियार आदमखोर बन गया है और लगातार गांव के लोगों पर हमला कर रहा है, अब तक चार लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिसके चलते बुजुर्ग गंभीर की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पर पहुंची है और गांव में मुनादी कराकर लोगों से अपील की जा रही है की रात्रि में वह घर से बाहर न निकले, वहीं सियार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम अब तक सफल नहीं हो पाई है, हालांकि विभाग की ओर से उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है