दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : राजहरा से चिखलाकसा मार्ग पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की घटनास्थल पर मौत, दो घायलों का इलाज जारी

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : राजहरा से चिखलाकसा मार्ग पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की घटनास्थल पर मौत, दो घायलों का इलाज जारी


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 25 मई । राजहरा से चिखलाकसा होते हुए घोटिया जाने वाले मार्ग पर तालाब के पास एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में सवार तीन लोगो में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा बड़ा ही भयानक था, तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने की आवाज एक बम के धमाके की तरह गूंजी , आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि कार में तीन लोग सवार थे। कार पलट गई थी और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गाड़ी में सवार लोगो को जैसे तैसे कर बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और तत्काल चिखलाकसा स्वास्थ्य केंद्र घटनास्थल के समीप होने के कारण तुरंत ही एंबुलेंस पहुंच गई और तीनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई।
चिखलाकसा के ग्रामीणों और रास्ते से गुजरने वाले लोगो ने ये भी बताया कि कार की रफ्तार अत्यधिक थी तेज रफ्तार पर नियंत्रण खो देने के कारण ये हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि घोटिया के कुमेटी परिवार की कार है, भाजपा नेत्री अनीता कुमेटी के देवर देवेंद्र कुमेटी का बेटा गांव आ रहा था, जिसे लेने के लिए कुमेटी परिवार कार राजहरा गया था। रेल्वे स्टेशन से देवेंद्र कुमेटी के पुत्र को लेकर घोटिया जाते समय ये हादसा हो गया।