सीजी न्यूज आनलाईन, 20 जून। दुर्ग संभाग अंतर्गत बेमेतरा जिला के ग्राम सेमरिया में डायरिया से ग्रामीण पीडित हो रहे हैं। गांव में 5 दिन में करीब 20 ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सरकारी अस्पताल खंडसरा व जिला अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। दो दिनों में गांव में डायरिया के 7 नए मरीज मिले है, जिनका उपचार जारी है।
आपको बता दें कि गांव के पांच मरीज लखनी बाई साहू (28 वर्ष), यशु साहू (9 वर्ष), दीपा साहू (10 वर्ष), बसंता साहू (65 वर्ष) व दीपांशु साहू का उपचार सीएचसी खंडसरा में किया जा रहा है। दो मरीज चिक्की साहू (9 वर्ष) व वेदीका साहू को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में घर-घर सर्वे कर व उपचार को जारी रखते हुए डॉक्टरों की टीम को जिमेदारी दी गई है।

