सीजी न्यूज ऑनलाइन 29 जुलाई । जिले के सिविल अस्पताल में बीती शाम सर्पदंश से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जिसे ईलाज के खैरागढ़ सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ज्ञात हो कि जिले कि सीमा से लगे बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र के सुवरतला निवासी प्रदीप पारगी को दोपहर 2 बजे जहरीले सर्प ने कपड़े सुखाने के दौरान काट लिया था। परिजनों के द्वारा अंधविश्वास के चलते झाड़ फूक के नाम से ग्राम पेंडावन ले जाया गया। जहाँ पर मृतक की हालात और बिगड़ता देख परिजनों ने उसे नजदीकी सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया। लेकिन शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे युवक प्रदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर में सर्प का ज़हर अधिक फैल गया था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की तीन मासूम बेटियां हैं, बेटियों के सर से पहले ही माँ का साया उठ चुका है और अब पिता भी चल बसे। एक छोटी भी लापरवाही और अंधविश्वास के मायाजाल ने तीन बच्चों को अनाथ कर दिया।

