दुर्ग 19 मार्च। कोतवाली थाना दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह कपड़ा सुखाते समय तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से ससुर एवं बहू की मौत हो गई।
गंजपारा संतोषी मंदिर के पास निवासी सोनकर परिवार के घर पर दुखद घटना हो गई। घटना के दौरान सास मौजूद थी।
दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि गंजपारा निवासी शंकर सोनकर और उनकी बहु मंजु सोनकर पति करन सोनकर का कपड़ा सुखाने के तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह मंजु सोनकर नहाकर कपड़ा सुखाने लगी इस दौरान तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। तभी उसकी सास बहु को बचाने के लिए जोर जोर से आवाज लगायी । जिसे सुनकर उनका ससुर शंकर आया और उसे जो समान मिला उसी से बहु को करंट से छुड़ाने का प्रयास किया और तभी तार शंकर के ऊपर आ गिरा जिससे वो भी करंट की चपेट मे आ गया।

बताया जा रहा है कि सोनकर परिवार घर के पीछे हिस्से में लोहे के पाइप के सहारे बल्ब लगाया था और उस लोहे के पाइप में कुछ वायर लपेटा हुआ था। रात में आये आंधी तूफान के कारण लोहे के पाइप में कोई वायर से करंट आने की संभावना व्यक्त की गई है। दोनों के शव को मच्युरी भेज कर पंचनामा की कारवाई किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका मंजू का पति पेंटर है जो कि अपने काम के लिए निकल गया था। उनके दो पुत्र है। बहुत ही गरीब परिवार है जो की सब्जी बेचकर भरण पोषण करते हैं।

