दुर्ग 12 मार्च। बिहार का कुख्यात डकैत चंदन सिंह दुर्ग जिले में आकर एक किराए के मकान में पनाह लेकर छिपा रहा। बिहार पुलिस दुर्ग पहुुंचकर मोहननगर पुलिस की मदद से आधी रात को मकान में दबिश देकर आरोपी को दबोचा। आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।
दुर्ग पुलिस लगातार वारंटियों /अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला रही है। कुख्यात आरोपी चंदन सिंह की तलाश बिहार पुलिस कर रही थी और उसे तलाशते हुए बिहार एसटीएफ को टीम रविवार शाम दुर्ग पहुंची थी। इसके बाद दुर्ग पुलिस से संपर्क किया। जिस पर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने डीएसपी आकांक्षा पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इसके बाद आधी रात 12.30 बजे हरि नगर के एक मकान में दबिश दी गई। वहां से पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह को धरदबोचा। जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले चंदन सिंह पर दरौदा एमएच नगर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें मुख्य रूप से उसके वर्ष 2014, 2017 में हत्या का मामला है। वर्तमान में आरोपी चंदन सिंह पर छपरा के किसी कांट्रेक्टर से रंगदारी मांगने का आरोप है।
बताया जाता है कि कुख्यात आरोपी चंदन सिंह के खिलाफ बिहार में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट डकैती ,एक्सटॉर्शन जैसे गंभीर मामले शामिल है।
दुर्ग ब्रेकिंग : सिवान बिहार का डकैत हरि नगर दुर्ग से आधी रात को गिरफ्तार, डकैती, हत्या के आधा दर्जन संगीन मामलों का आरोपी, दुर्ग पुलिस की मदद से बिहार एसटीएफ टीम ने पकड़ा

