Durg : 40 वर्षीय मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी

Durg : 40 वर्षीय मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी


🔴अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

दुर्ग, 26 अप्रैल 2026। जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहीडीह गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय मजदूर की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
मृतक की पहचान नारायण निषाद (उम्र 40 वर्ष) पिता कन्हैया निषाद, मूल निवासी ग्राम बेरला के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्षों से करहीडीह चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था।
पुलिस के अनुसार, बीती रात दुर्गा मंच, ग्राम करहीडीह के पास अज्ञात युवकों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक अकेला रहता था और उसकी पत्नी तीन महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या घटना में किसी व्यक्तिगत रंजिश या अन्य कारणों की भूमिका है।
घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।