सीजी न्यूज ऑनलाइन 31 अगस्त । नया सिस्टम बनने के कारण एक बार फिर प्रदेश में आज मानसून सक्रिय होगा। इस बार बस्तर संभाग उससे लगे एवं दुर्ग संभाग मुख्य वर्ष का केंद्र रहेगा। प्रदेश में अभी तक औसत वर्षा 908.8 मि.मी. हो चुकी है।
मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर आंध्र प्रदेश तट और दक्षिण उड़ीसा तट के ऊपर स्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण तटीय उड़ीसा की ओर गमन करने, और ज्यादा प्रबल होकर अवदाब के रूप में पश्चिम-मध्य बंगाल के खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 36 घंटे में पहुंचे की संभावना है।
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर तटीय कच्छ व उससे लगे पाकिस्तान उत्तर’पूर्व अरब सागर के उपर स्थित एक गहरा अवदाब के केंद्र, मालेगांव, ब्रह्मपुरी, जगदलपुर, कलिंगपट्टनम और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित चिन्हित निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है।
प्रदेश में आज से अधिकांश स्थानों पर होगी वर्ष
प्रदेश में 31 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग के जिले और उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले संभावित है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 908.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 908.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1881.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 506.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 916.4 मिमी, बलरामपुर में 1326.5 मिमी, जशपुर में 794.0 मिमी, कोरिया में 930.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 929.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 745.1 मिमी, बलौदाबाजार में 945.7 मिमी, गरियाबंद में 875.5 मिमी, महासमुंद में 723.1 मिमी, धमतरी में 785.6 मिमी, बिलासपुर में 844.8 मिमी, मुंगेली में 940.9 मिमी, रायगढ़ में 892.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 535.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 997.0 मिमी, सक्ती 856.8 मिमी, कोरबा में 1223.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 932.2 मिमी, दुर्ग में 544.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 711.0 मिमी, राजनांदगांव में 872.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 981.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 645.2 मिमी, बालोद में 910.7 मिमी, बेमेतरा में 499.3 मिमी, बस्तर में 949.9 मिमी, कोण्डागांव में 860.9 मिमी, कांकेर में 1067.6 मिमी, नारायणपुर में 1002.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1137.9 मिमी और सुकमा जिले में 1225.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

