पुरानी रंजिशवश शिवजी की बारात महोत्सव में नाच रहे युवक की की जमकर पिटाई, तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 2 मार्च। कल रात खुर्सीपार में शिवजी की बारात महोत्सव में तीन युवकों ने मिलकर एक को जमकर पीटा। हाथ मुक्का और पाईप से वार करने पर उसे गंभीर चोट आई है। खुर्सीपार पुलिस ने इस मामले में बीरेंद्र गायकवाड़ की रिपोर्ट पर आरोपी कुंदन, श्रवण और नितेश के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि मिलावट पारा निवासी बीरेंद्र गायकवाड़ कल रात पौने 8 बजे अपने साथी सन्नी और राकेश के साथ केनाल रोड कुंदन के घर के पास शिवजी की बारात महोत्सव में नाच-गाना कर रहा था तभी कुंदन, श्रवण, नितेश ने पूर्व रंजीशवश एकराय होकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की। इस दौरान कुंदन ने पाईप से उसके सिर पर वार किया। मारपीट से बीरेंद्र की आंख के नीचे, दाहिने कान में, सिर में, छाती में चोट आई है। सन्नी, राकेश एवं आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो तीनों आरोपी वहां से भाग निकले।

