भिलाईनगर 22 जनवरी। छावनी थाना अंतर्गत बीती रात आपराधिक तत्वों ने मिलकर 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि कैम्प-2 मिलन चौक के आगे रविवार शाम 8 बजे के करीब संतोष साव उसके नौकर गज्जू निर्मलकर साहू लकड़ी टाल के पास पप्पू चौक में टेंट का सामान लोड कर रहे थे। उन्होंने टाटा एस को सड़क के किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान पप्पू, अनिकेत और राहुल बाइक से आए और टाटा एस से भीड़ गए। इसके बाद वे लोग उनसे झगड़ा करने लगे।
झगड़ा करने के बाद तीनों लड़के वहां से चले गए और डेढ़ घंटे बाद रात नौ बजे मिलन चौक निवासी चंद्रेश प्रधान,सुमीत चौहान,अनिकेत चौहान, राहुल प्रजापति चाकू और एक नाबालिग ने डंडा लेकर आए। वे लोग संतोष साव उसके नौकर गज्जू निर्मलकर और शिवम से झगड़ा करने लगे। उन्होंने पहले गज्जू के हाथ में चाकू मारा। यह देख वहां के लोगों ने उन्हें दौड़ाया तो सारे आरोपी वहां से भागे। इस दौरान शिवम ने उन्हें दौड़ाया। कुछ दूर में शिवम को अकेला पाकर चंद्रेश ने उसके पेट में चाकू मार दिया और वहां से भाग गए। चाकू लगने से शिवम लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ देर में उसके परिजन वहां पहुंचे उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शिवम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छावनी पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 147 148 एवं 302 के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के अनुसार राहुल प्रजापति नाम के आरोपी ने 6 महीने पहले चटाई क्वार्टर में बाबा नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद हॉफ मर्डर के आरोप में वह जेल में था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही उसने फिर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
मामूली विवाद के चलते टेंट व्यवसायी की चाकू से गोदकर हत्या,1 नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में आरोपी राहुल जानलेवा हमला कर चुका है एक युवक पर

