दुर्ग 23 जून । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में स्नातक स्तर में प्रथम वर्ष हेतु प्रथम सूची के आवेदकों को प्रवेश लेने हेतु दिया गया 22 जून तक का समय समाप्त हो जाने के पश्चात् 23 जून को प्रवेश पोर्टल पुनः ओपन कर दिया गया है। यह प्रवेश पोर्टल 29 जून तक ओपन रहेगा। इस दौरान ऐसे आवेदक जो पूर्व में किसी कारणवश ऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन नहीं कर पाये थे वें सभी 29 जून तक आवेदन कर सकते है। इनके साथ-साथ प्रथम प्रवेश सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम शामिल नहीं हो पाया था उनके नाम भी विश्वविद्यालय द्वारा नहीं हटाये जा रहे है। 29 जून के पश्चात् जो दूसरी प्रवेश सूची जारी होगी उसमें प्रथम सूची के वें उम्मीद्ववार भी गुणानुक्रम के आधार पर शामिल किये जायेंगे जिनकों प्रथम सूची में स्थान नहीं मिल पाया था।
विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल ने बताया कि द्वितीय चरण में भी ऑनलाइन रूप से आवेदन करने वालों को अपने पंसद के 05 महाविद्यालयों को चुनने की स्वतंत्रता दी गई है। डाॅ. पटेल ने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर के एमकाॅम प्रथम सेमेस्टर तथा एमएससी प्रथम सेमेस्टर हेतु भी 23 जून से 29 जून तक प्रवेश पोर्टल ओपन कर दिया गया है। बीए अंतिम के परीक्षा परिणाम जारी होने पश्चात् एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु पोर्टल ओपन किया जायेगा। डाॅ. पटेल ने बताया कि विभिन्न छात्र संगठनों, पालकों, एवं महाविद्यालय के प्राचार्यो से लगातार यह सूचना मिल रही थी कि शालाओं में अवकाश के कारण विद्यार्थियों को स्थानांतरण एवं चरित्र प्रमाण पत्र तथा माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हो रहे है इस वजह से प्रवेश सूची में शामिल होने के बावजूद संबंधित आवेदक प्रवेश नहीं ले पा रहे है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी बार पोर्टल ओपन किया गया है तथा प्रवेश सूची में शामिल विद्यार्थियों को तब तक शालाओं से वांछित दस्तावेज प्राप्त हो जायेंगे।
12वीं पास स्टूडेंट्स को कॉलेज में प्रवेश के लिए डीयू ने दिया दूसरा अवसर, आज से ऑनलाइन पोर्टल पुनः ओपन, 29 जून अंतिम तिथि

