दुर्ग 20 अप्रैल । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के 24 अप्रैल की शाम 3ः00 बजे आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में जिन 124 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे उनमें से लगभग 85 प्रतिशत संख्या छात्राओं की है जबकि पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले 13 शोधार्थियों में से 08 छात्र तथा 05 छात्राएं हैं। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों को भी प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु कड़ी मेहनत करने की आ सकता है है।
डाॅ. श्रीवास्तव के अनुसार दीक्षांत समारोह के एक दिन पूर्व रिहर्सल हेतु बीआईटी, दुर्ग के ऑडिटोरियम में 23 रविवार को दोपहर 2ः00 बजे स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं, पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले सभी शोधार्थियों को आमंत्रित किया गया है। जहां उन्हें मुख्य दीक्षांत समारोह के प्रत्येक बिन्दु की विस्तार से जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ दीक्षांत समारोह में धारण करने वाली पगड़ी तथा विश्वविद्यालय का बैज उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे दीक्षांत समारोह के दिन दोपहर 1ः00 बजे वे सभी पूर्ण रूप से घर से तैयार होकर सीधे दीक्षांत समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। छात्रों हेतु सफेद कुर्ता-पजामा तथा छात्राओं हेतु कोसे रंग की साड़ी ड्रेस कोड निर्धारित की गई है। छात्र एवं छात्राएं दोनों तथा विद्या परिषद एवं कार्य परिषद के सभी सदस्य भी पगड़ी एवं विश्वविद्यालय का बैज धारण करेंगे जिसे विश्वविद्यालय द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री, भूपेष बघेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, उच्च शिक्षा मंत्री, उमेष पटेल, सांसद द्वय, सुश्री सरोज पांडे, विजय बघेल, विधायक अरूण वोरा, देवेन्द्र यादव, के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इनके अलावा मुख्य दीक्षांत भाषण रामकृष्ण आश्रम, राजकोट के अध्यक्ष, स्वामी निखिलेश्वरानंद जी देंगे।

