खुर्सीपार में नशेडियों की दबंगई, रास्ता रोक युवकों को पीटा, जुर्म दर्ज

खुर्सीपार में नशेडियों की दबंगई, रास्ता रोक युवकों को पीटा, जुर्म दर्ज



भिलाई नगर, 11 अक्टूबर। अपने दोस्त को रात में घर छोड़ने जा रहे युवकों का रास्ता रोक शराब के नशे में मारपीट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 323, 34 व 506बी के तहत जुर्म दर्ज किया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय पराजित सिंह निवासी डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर शीतला मंदिर के सामने खुर्सीपार रात 11 बजे अपने दोस्त नागेश ठाकुर को घर छोड़ने जा रहा था तभी सुलभ के पास बैठे कामेश राव एवं सोनू गडबड ने दोनो को बुलाया और नशे में गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हाथ मुक्का एवं कामेश ने हाथ में पहने कड़े से मारपीट कर दोनों को चोट पहुंचाया है। उनके गाल, पसली और हाथ पैर में चोट आई है। आसपास के लोग दौडे़ तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।