*बीएसपी की निगरानी करेंगे इंफ्रारेड कैमरे से लैस ड्रोन, 40 से 60 वर्ष पुराने इकाइयों के संबंध में क्या कहा बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज ने पढ़ें पूरी खबर*

*बीएसपी की निगरानी करेंगे इंफ्रारेड कैमरे से लैस ड्रोन, 40 से 60 वर्ष पुराने इकाइयों के संबंध में क्या कहा बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज ने पढ़ें पूरी खबर*


बीएसपी की निगरानी करेंगे इंफ्रारेड कैमरे से लैस ड्रोन, 40 से 60 वर्ष पुराने इकाइयों के संबंध में क्या कहा बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज ने पढ़ें पूरी खबर

भिलाई नगर 5 मार्च । भिलाई इस्पात संयंत्र की रात में निगरानी इंफ्रारेड कैमरे से लैस ड्रोन के माध्यम से शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी। ताकि सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत किया जा सके । 40 से 60 साल पुराने हो चुके ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 1, 2 एवं 3 के स्थान पर नए ब्लास्ट फर्नेस भविष्य में लगाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। साथ ही 60 एवं 80 के दशक में लगाए गए प्लांट को मॉर्डनाइज करने का कार्य भी किया जाएगा । रूस एवं यूक्रेन के मध्य चल रहा युद्ध चिंता का विषय है। ऊर्जा के सभी स्रोतों के दाम में वृद्धि हुई है। कोयले का दाम भी $500 तक पहुंच गया है । इसे ध्यान में रखते हुए कम से कम कोयले में अधिक से अधिक इस्पात का उत्पादन किया जा रहा है। उपरोक्त बातें बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बन दासगुप्ता ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर चर्चा के दौरान कही।

श्री दासगुप्ता ने कहा कि हर्ष का विषय है कि 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसफ 53 वा स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। सीआईएसएफ सेल का अभिन्न अंग है सीआईएसएफ की उपस्थिति में सेल के सभी कारखाने हमेशा से सुरक्षित महसूस करते हैं। आज परेड का निरीक्षण उसके पश्चात मार्च पास्ट और डेमोंसट्रेशन में डॉग स्क्वाड की भूमिका उनका स्निफर, डिटेकटर स्क्वाड बहुत ही प्रशंसनीय है।

प्लांट की निगरानी के लिए शीघ्र ही तैनात होंगे इंफ्रारेड कैमरों से लैस ड्रोन

 ड्रोन का डेमोंसट्रेशन भी किया गया है यह संयंत्र की सुरक्षा का बहुत ही उत्कृष्ट उपकरण है दुमका उपयोग कारखाने में और भी कई तरीके से किया जा सकता है आगे चलकर सीआईएसएफ के माध्यम से कारखाने में और भी ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था में रखे जाएंगे इंफ्रारेड कैमरा से लैस डॉन को भी रखा जाएगा ताकि प्लांट की निगरानी रात के समय भी पूरी मुस्तैदी के साथ की जा सके कारखाने में ऐसे स्थान भी है जहां व्यक्ति का पहुंचना संभव नहीं है छत ऊपर चिमनी ऊपर वहां आसानी से ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा सकती है वहां की कमियों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है इंफ्रारेड कैमरे से लैस ड्रोन रात के अंधेरे में भी सब कुछ देख सकते हैं एक जगह बैठकर इस ड्रोन के माध्यम से सब कुछ देख कर सीआईएसफ की क्विक रिस्पांस टीम हर जगह जल्द से जल्द पहुंच सकती है उन्होंने कहा कि इतने बड़े कारखाने की निगरानी हमेशा मैनुअल मोड पर कर पाना असंभव है धूम इस कार्य में सहायता कर सकता है।

पुराने ब्लास्ट फर्नेस 1,2 एवं 3 की जगह लगेगा नया ब्लास्ट फर्नेस

श्री दासगुप्ता ने कहा कि प्लांट की उन्नति एवं तरक्की के लिए प्रबंधन हमेशा से ही प्रयासरत रहा है फिलहाल सभी अत्याधुनिक इकाइयां पूरी क्षमता के साथ उत्पादन कर रही है इसके अलावा पुराने 60 से 80 के दशक में बने इकाइयों मॉर्डनाइज करने का कार्य भी किया जाएगा उन्होंने बताया कि रेल मिल में रिहीटिंग फर्नेस लगाया जाएगा इसी तरह प्लेट में भी ग्रीटिंग फर्नेस लगाया जाएगा जो फर्नेस 40 से 7 साल पुराने हो चुके हैं उन्हें रिप्लेस किया जाएगा उनके स्थान पर नया ब्लास्ट फर्नेस लगाने के लिए विचार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 1 दो एवं तीन की जगह पर नया ब्लास्ट फर्नेस लगाया जाएगा।

रूस यूक्रेन युद्ध से ऊर्जा के सभी स्रोतों का बढ़ रहा दाम

श्री दासगुप्ता ने कहा कि रूस एवं यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध चिंता का विषय है इस युद्ध के कारण कोयले के दामों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है कल ही कोयले का दाम बढ़कर $500 तक पहुंच गया है इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी कोशिश है कि कम से कम कोयले का उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा इस्पात बनाया जा सके यह कोशिश जारी रहेगी किस युद्ध के कारण ऊर्जा के शोध कच्चा तेल कोयला सभी के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के समाप्त होते ही सभी स्थितियां सामान्य हो जाएगी।