सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 5 दिसंबर। जबलपुर में शनिवार को बस चलाते वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर बस रेड लाइट पर खड़े बाइक सवारों से जा टकराई। हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं।
गौरतलब हो कि शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बस अनियंत्रित होकर राहगीरों को ताबड़तोड़ टक्कर मारने लगी। बस चलाते वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया और बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर बस रेड लाइट पर खड़े बाइक सवारों से जा टकराई। इस सड़क हादसे में छः लोग घायल हो गए। हादसे का VIDEO सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं इलाज के दौरान ड्राइवर हरदेव सिंह की भी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि बस चालक को बस चलाते हुए हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बस से उसने नियंत्रण खो दिया और इस हादसे को जिसने भी देखा उसके, रोंगटे खड़े हो गए।

