🟪 मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद, सर्चिंग जारी
जगदलपुर, 20 दिसंबर। आज सुबह बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस जवानों ने मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्चिंग भी की। उन्होंने मौके से हथियार, विस्फोटक एवं एक नक्सली के शव के साथ ही माओवादी सामग्री भी बरामद किया है।
बीजापुर एसपी अंजनेय वाष्णेय ने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 10 बजे तिमेनार और पोरोवाड़ा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों के आने की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ की टीम निकली थी, तभी तिमेनार और पोरोवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देखने के बाद उन पर फायरिंग शुरू कर दी, काफी देर तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डीआरजी और एसटीएफ की टीम ने एक नक्सली को मार गिराया, मौके से हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किए गए हैं, क्षेत्र में सर्चिंग अभी भी जारी है।


