CMA परीक्षा में डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट का परचम : गुरकीरत सिंह भंगू ने AIR-4, नवनिधि कौर ने AIR-40 किया हासिल

CMA परीक्षा में डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट का परचम : गुरकीरत सिंह भंगू ने AIR-4, नवनिधि कौर ने AIR-40 किया हासिल


भिलाईनगर, 06 अगस्त 2026। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सीएमए (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर भिलाई और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सीएमए फाइनल परीक्षा में गुरकीरत सिंह भंगू ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4 तथा सीएमए इंटर परीक्षा में नवनिधि कौर ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 40 प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया।

इस वर्ष सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा में संस्थान के 95 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। वहीं 26 से अधिक विद्यार्थियों ने सीएमए फाइनल उत्तीर्ण कर कॉस्ट अकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया। संस्थान ने इसे अपने 30 वर्षों के शैक्षणिक सफर की एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान की अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज और सुनियोजित मार्गदर्शन को दिया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. संतोष राय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहेगी।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-10, जोनल मार्केट, भिलाई स्थित संस्थान पिछले 30 वर्षों से कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। संस्थान में सीएमए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल की नई कक्षाओं के लिए प्रवेश भी प्रारंभ हो चुके हैं।

संस्थान में प्रोफेशनल शिक्षकों की अनुभवी टीम विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती है, जिसमें डॉ. संतोष राय (गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर), डॉ. मिठू, सीए प्रवीण बाफना, सीए केतन ठक्कर, डॉ. पीयूष जोशी, सीएमए अदिति गंगवानी, मिस अविनाश कौर, इंजीनियर अमित बाफना, डॉ. अमित श्रीवास्तव, सीए विक्रांत रघुवंशी और सीए पल्लवी अग्रवाल शामिल हैं।

संस्थान में 11वीं-12वीं (CBSE), CA, CMA, CS और CUET की कक्षाओं के साथ व्यक्तित्व विकास, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और पब्लिक स्पीकिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।