डॉक्टर संतोष राय इंस्टीट्यूट सी. एम. ए. के छात्रों ने बनायी शार्ट फिल्म ” परिवर्तन”, शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलाव को प्रदर्शित करने का प्रयास

डॉक्टर संतोष राय इंस्टीट्यूट सी. एम. ए. के छात्रों ने बनायी शार्ट फिल्म ” परिवर्तन”, शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलाव को प्रदर्शित करने का प्रयास


भिलाई नगर 2 जनवरी । डॉक्टर संतोष राय इंस्टीट्यूट निरंतर कुछ अलग करने की चाह रख ने वाले डॉ. संतोष राय, उनकी टीम सदैव ही कुछ अलग हटकर नया करने का माद्दा रखते हैं । इसी से अभिभूत उनके सीएम के स्टूडेंट्स ने शिक्षा के साथ-साथ अब कला के क्षेत्र में भी पदार्पण किया है। अपने गुरु से प्रेरित होकर उनकी संस्था के छात्रों द्वारा “परिवर्तन” शार्ट फिल्म निर्माण किया है। इस फिल्म के माध्यम से शिक्षा मे आये बदलाव एवं छात्रों तथा उनके अभिभावकों की सोच मे आये बदलाव को प्रदर्शित किया गया है।

इस शार्ट फिल्म के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों मे छात्रों तथा उनके अभिभावकों की सोच मे क्रमिक रूप से आये परिवर्तन को डॉ. संतोष राय सर, उनकी टीम तथा छात्रों द्वारा सहज रूप से दिखाया गया है। शिक्षक और छात्र का रिश्ता हमेशा से ही माता-पिता और ईश्वर के समकक्ष माना जाता रहा है । परंतु पिछले कुछ वर्षो मे इसमे बहुत तेजी से बदलाव आया है। बदलाव हमेशा ही समाज का नियम रहा है। कुछ बदलाव अच्छे होते है तो कुछ उतने अच्छे नहीं होते है। यह फिल्म एक सच्चे शिक्षक के दिल की आवाज है। समाज मे हुये इस बदलाव की आवाज को सभी तक पहुंचाने का प्रयास डॉ. संतोष राय ने किया है।

इस मूवी मे स्वंय डॉ. संतोष राय, उनकी टीम एवं संस्था के छात्रों ने अहम भूमिका निभाई है। शार्ट फिल्म “परिवर्तन” को “डॉ. संतोष राय”, इस यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।