🛑 युवा चंद्राकार समाज भिलाई नगर का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
भिलाई नगर 10 फरवरी । युवा चंद्राकार समाज भिलाई नगर का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह अध्यक्ष कमल नारायण चंद्राकर के नेतृत्व में कुर्मी भवन सेक्टर 7 में युवा जोश के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ दाऊ चंदूलाल चंद्राकर जी एवं दाऊ रघुवर चंद्राकर जी के तैल चित्र में माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोक कलाकार डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर को युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

डा. चंद्राकर ने आज के समय को युवाओं का ही समय करार दिया, उन्होंने युवाओ को समाज का ऊर्जा का स्रोत कहा, सभी क्षेत्र को युवाओं का ही क्षेत्र बताया, परिश्रम और प्रयास कभी भी विफल नहीं होता, परिश्रम को ही सफलता का मूल मंत्र बताए।
युवा चंद्राकार समाज द्वारा युवा गौरव सम्मान से सम्मानित सुश्री स्मारिका चंद्राकर जो एक उन्नत कृषक है उन्होंने अपने विचार रखते हुए कृषि के क्षेत्र को युवाओं के लिए असीम संभावनाओं वाला क्षेत्र बताया, नई-नई तकनीकी से कृषि क्षेत्र में बहुत ही अधिक संभावनाएं की जानकारी दी, नए क्षेत्र में तलाश करने वाले युवाओं को जोश के साथ निसंकोच आगे बढ़ाने की सलाह दी, हालांकि कृषि के क्षेत्र जोखिम भरा होता है, फिर भी आधुनिक तकनीकी से कृषि कार्य को सरल किया जा सकता है।
उन्होंने कृषि को अपार संभावनाओं का क्षेत्र एवं रोजगार मूलक क्षेत्र बताया।
महिला पुरुष एवं बच्चों के लिए त्रिस्तरीय खेलकूद का कार्यक्रम रखा गया था। जिसे सांस्कृतिक प्रभारी श्री विनय चंद्राकर के द्वारा किया गया। ईश्वर दयाल चंद्राकर के द्वारा गायन एवं बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य किया गया।
कार्यक्रम में युवा चंद्राकार समाज के अध्यक्ष कमल नारायण चंद्राकर, युवा उपाध्यक्ष छगन चंद्राकर, युवा महासचिव थनेंद्र चंद्राकर, युवा कोषाध्यक्ष गितेंद्र चंद्राकर, संगठन सचिव हेमंत चंद्राकर, चंद्रनाहु समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष पवन चंद्राकर, महासचिव गजेंद्र चंद्राकर, सर्व पिछड़ा समाज के जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चंद्राकर, महिला चंद्राकार समाज की महामंत्री श्रीमती सरिता मुरारी चंद्राकर, बलदाऊ चंद्राकर, भुवनेश्वर चंद्राकर, मनहरण चंद्राकर, सतानंद चंद्राकर, मदन चंद्राकर, मोहनीश चंद्राकर, वेद चंद्राकर, सेतराम चंद्राकर, अजय चंद्राकर, बलराम चंद्राकर, युगल चंद्राकर, रघुवीर चंद्राकर, रविंद्र चंद्राकर, दौलत चंद्राकर, दीपक चंद्राकर एवं चंद्राकार समाज के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन विनय चंद्राकर ने किया एवं आभार छगन चंद्राकर व्यक्त किये।

