महमरा एनिकट स्थित मंदिर से दान पेटी की चोरी, ग्रिल का ताला तोड़ कर ले गया चोर

महमरा एनिकट स्थित मंदिर से दान पेटी की चोरी, ग्रिल का ताला तोड़ कर ले गया चोर


दुर्ग, 07 दिसंबर। सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के समीप स्थित शिव मंदिर की दान पेटी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मंदिर केयरटेकर की रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
संतोष साहू पिता मधु साहू उम्र 35 साल जाति साहू पता गंज पारा दुर्ग का में रहता है। मुक्तिधाम महमरा ऐनिकेट के पास शिव मंदिर मे सेवा करता है। 4 दिसंबर के शाम 07.00 बजे पूजा करने के बाद संतोष साहू मंदिर का ग्रील बंद कर लॉक करने के बाद अपने घर चला गया। अगले दिन 5 दिसंबर के सुबह 08.00 बजे सेवा करने के लिये मुक्तिधाम शिव मंदिर गया तो देखा कि मंदिर ग्रील मे लॉक को तोडकर रात्रि मे मंदिर मे प्रवेश कर दान पेटी को चोरी कर ले गया। दान पेटी हर तीन महीना मे खुलता था। जिसमे दान का पैसा पांच से सात हजार रहता था। इस बार का भी 3 महीना का दान का पेटी नही खुला था। लगभग 5 से 7 हजार रहा होगा। जिससे कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर मे प्रवेश कर रात्रि मे चोरी कर ले गया। मंदिर के समिति के सदस्यगणो से सलाह लेने के बाद 6 दिसंबर को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज की। संतोष साहू की रिपोर्ट पर से दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।