घरेलू हिंसा : चाचा ने चाची का सिर फोड़ा, बच्चों को भी पीटा, भतीजी ने थाना में की रिपोर्ट

घरेलू हिंसा : चाचा ने चाची का सिर फोड़ा, बच्चों को भी पीटा, भतीजी ने थाना में की रिपोर्ट



भिलाई नगर, 16 सितंबर। नंदिनी थाना क्षेत्र में घरेलु हिंसा की शिकार चाची से मारपीट के बाद भतीजी ने चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है। मामले के आरोपी चंद्रप्रकाश खुटेल के खिलाफ धारा 294, 323 व 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
नंदिनी पुलिस ने जानकारी दी कि बीएड स्टूडेंट 23 वर्षीय आरती ने इस मामले की थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। बीती रात 11 बजे बगल में स्थित चाचा के धर से बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसने भाई सूरज को चाचा के घर भेजा था। सूरज ने बताया कि चाची राधा खुटेल के साथ चाचा चन्द्र प्रकाश खुटेल ने खूब मारपीट की है। आरती चाचा के घर गई तो देखा कि चाची के सिर में गहरी चोट आई है और खून निकल रहा है और चाची के बच्चे राज और प्रभाष रो रहे हैं। उनको चुप कराने पर दोनों ने बताया कि पापा ने मम्मी के साथ मारपीट की है। उन्होंने गालियां देते हुए दोनों बच्चों को भी मारा है। आरती ने डायल 112 को सूचना दिया और चाची को ईलाज के लिए हास्पिटल ले गई। वहां मुलाहिजा बाद आरती ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है।