क्या आपको पता है असल में कैसा दिखता है शनि ग्रह, NASA ने शेयर की होश उड़ाने वाली तस्वीर

<em>क्या आपको पता है असल में कैसा दिखता है शनि ग्रह, NASA ने शेयर की होश उड़ाने वाली तस्वीर</em>


हाल ही में नासा ने शनि और चंद्रमा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

नासा अक्सर अंतरिक्ष से चौंकाने वाले वीडियो और तस्वीरें साझा करता रहता है, जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. हर तस्वीर के साथ ही नासा उससे जुड़ी जानकारियां भी सोशल मीडिया पर अपडेट करता रहता है. हाल ही में नासा ने शनि और उसके चंद्रमा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस ग्रह और उसके चांद की तस्वीर वायरल हो रही है.

तस्वीर में दिख रहा शनि और उसका चंद्रमा

वायरल तस्वीर में शनि का एक हिस्सा, उसके छल्ले और कुछ दूरी पर मौजूद उसका चंद्रमा दिख रहा है. यह तस्वीर कैसिनी अंतरिक्ष यान द्वारा लगभग 576,000 मील (927,000 किमी) से खींची गई थी. कैसिनी अंतरिक्ष यान ने वायुमंडल, मैग्नेटोस्फीयर, चंद्रमाओं और छल्लों का अध्ययन करते हुए यह तस्वीर ली थी. पोस्ट के कैप्शन में नासा ने तस्वीर की डिटेल्स डाली है. नासा ने लिखा, ‘शनि के छल्ले एक कोण पर दिखाई देते हैं, जो ग्रह की पीली सतह पर एक पतली रेखा बनाते हैं, जो ऊपर दाईं ओर अंतरिक्ष के कालेपन की ओर बढ़ती है. रिंग के नीचे चंद्रमा मीमास ग्रह के करीब एक छोटे बिंदु के रूप में दिखाई देता है.’