दिव्यांग लाल दास की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन पहले हुई थी मौत

दिव्यांग लाल दास की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन पहले हुई थी मौत



🛑 पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, सुपेला पुलिस आज दोपहर को करेगी खुलासा
भिलाई नगर 21 जनवरी । जेवरा सिरसा क्षेत्र में आईआईटी भिलाई से लगे तालाब के पास दिव्यांग लाल दास चतुर्वेदी का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सीने और गले में वार किए गए थे, इससे हत्या का खुलासा हुआ है। इस मामले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की दोपहर इस मामले में पुलिस खुलासा किया जाएगा।
सुपेला पुलिस ने बताया कि जेवरा सिरसा क्षेत्र में आईआईटी भिलाई से लगे तालाब के पास एक 36 वर्षीय दिव्यांग युवक लाल दास चतुर्वेदी का शव मिला था। जो कोसानगर का रहने वाला था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामला शराब के नशे में पानी में गिरने से मौत का लग रहा था। पुलिस ने जब मौका मुआयना किया तो पाया कि लाल दास के हाथ में खरोंच के निशान हैं। उसका पैंट आधा उतरा हुआ था। इससे पुलिस ने आशंका जताई की वो शराब पीने का आदि था। शराब के नशे में तालाब की तरफ शौच के लिए गया होगा। वहां शौच के दौरान वो फिसला और पानी में सांस ना ले पाने से उसकी मौत हो गई।
लाल दास चतुर्वेदी की जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस के हांथ पांव फूल गए। पुलिस ने रिपोर्ट में पाया कि लाल दास की मौत गले और सीने में गहरी चोट लगने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने आनन फानन में हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। सुपेला पुलिस ने मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया है। आज दोपहर इस मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।