दुर्ग 24 नवंबर। दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे बेमेतरा जिले के दौरे पर थे । इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों मैं विजिट किया। दौरे के दौरान उप पंजीयक कार्यालय लोक सेवा गारंटी के रजिस्टर का संधारण नहीं करने पर रिकॉर्ड कीपर मनोज साहू को तत्काल निलंबित कर दिए हैं। वही उप पंजीयक श्रीमती वाणी पवार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और लापरवाही को लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचने वाले 21 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संभागायुक्त के द्वारा दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों में लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि शासकीय व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके 2 दिनों में अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए दो शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को निलंबित किया है। वहीं कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
संभाग आयुक्त दुर्ग ने उप पंजीयक एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के दिए आदेश ,रिकॉर्ड कीपर निलंबित, 21 को कारण बताओ नोटिस

