गोताखोरों ने खारून में खोजा लेकिन नहीं मिला लापता व्यापारी, आज चौथे दिन भी तलाश जारी

गोताखोरों ने खारून में खोजा लेकिन नहीं मिला लापता व्यापारी, आज चौथे दिन भी तलाश जारी


गोताखोरों ने खारून में खोजा लेकिन नहीं मिला लापता व्यापारी, आज चौथे दिन भी तलाश जारी 

भिलाई नगर, 2 जुलाई। पिछले तीन दिन से लापता व्यवसायी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। 29 जून को खारून नदी के पास व्यापारी की मोटर सायकल और फोन बरामद हुआ है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि मामले में बारीकी से हर पहलुओं की जांच हो रही है। सीसी टीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार से लापता जय साहू (27 वर्ष) कुम्हारी स्थित जय कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान को जिसे बंद कर 28 जून को चंदनीडीह स्थित निवास के लिए निकला जरूर लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास उसकी खोजबीन शुरु की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घटना के अगले दिन जय की मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एनएन 1907 और मोबाइल खारुन नदी के पुल के नीचे से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गुरूवार को नदी में खोजबीन भी करवायी लेकिन पता नहीं चल सका। 

पुलिस को जय के संबंध में परिजनों ने बताया कि उसके कुछ ही दोस्त हैं तथा वह लोगों से ज्यादा मतलब नहीं रखता। मंगलवार को रोज की तरह वह सुबह 9 बजे दुकान खोलने पहुंचा और रात 9 बजे बन्द कर घर लौट रहा था। कुम्हारी टोल प्लाजा के सीसी टीवी को चेक करने पर फुटेज में 28 जून रात सवा 9 बजे वह टोल प्लाजा पार करते दिख रहा है।