पेड न्यूज पर नजर रखने जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति गठित कलेक्टर अध्यक्ष, जनसंपर्क अधिकारी सचिव नियुक्त
दुर्ग 09 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार दुर्ग के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। समिति पेड न्यूज पर बारीक नजर रखे हुए है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे हैं। सचिव सौरभ शर्मा जनसंपर्क अधिकारी को नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्य दुर्ग के पत्रकार महेंद्र साहू को नियुक्त किया गया।


