लायंस क्लब भिलाई पिनेकल की आधिकारिक यात्रा पर 27 नवंबर को रहेंगी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मीता अग्रवाल

लायंस क्लब भिलाई पिनेकल की आधिकारिक यात्रा पर 27 नवंबर को रहेंगी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मीता अग्रवाल


लायंस क्लब भिलाई पिनेकल की आधिकारिक यात्रा पर 27 नवंबर को रहेंगी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मीता अग्रवाल

भिलाई नगर 25 नवंबर । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मीता अग्रवाल लायंस क्लब भिलाई पिनेकल की अधिकारिक यात्रा पर 27 नवंबर को सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेंगी। उनके साथ डिस्टिक कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल भी रहेंगे।

क्लब अध्यक्ष रेविका बेदी ने बताया कि अधिकारिक यात्रा की शुरुआत नेहरू नगर गुरुद्वारा से होगी जहां डिस्टिक गवर्नर एक शर्ट का उद्घाटन करेंगी। इसके पश्चात स्मृति नगर कालीबाड़ी में डेड बॉडी फ्रीजर दान किया जाएगा। क्लब सचिव उर्मिला टावरी ने बताया कि इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं क्लब सदस्य रायपुर नाका स्थित श्मशान घाट पहुंचेंगे जहां एक वाटर कूलर एवं एक सीलिंग फैन मुक्तिधाम को दान किया जाएगा। उसके पश्चात सुबह 11:30 बजे शिव मंदिर मॉडल टाउन में एक वाटर कूलर डोनेट किया जाएगा। क्लब की कोषाध्यक्ष निधि कुमार ने बताया कि इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे बोर्ड मीटिंग इसके पश्चात जनरल बॉडी मीटिंग होगी। अधिकारी यात्रा का समापन आटा बैंक के विजिट के साथ होगा।