जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में विशाल रोजगार मेले का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में विशाल रोजगार मेले का आयोजन


जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में विशाल रोजगार मेले का आयोजन

दुर्ग, 22 सितंबर। जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में कल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है l प्लेसमेंट कैंप में साक्षात्कार का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। कैंप में एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग एवं यशोदा नंदन हॉस्पिटल दुर्ग नियोक्ता होंगे। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चीखली दुर्ग के नर्सिग एडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर विजय गवांडे ने बताया कि एमबीबीएस डॉक्टर, बीएएमएस डॉक्टर एवं बीएचएमएस डॉक्टर एवं डेंटिस्ट बीडीएस, एमडीएस, फिजियोथैरेपिस्ट, डाइटिशियन, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, बीएससी नर्सिंग स्टाफ, जीएनएम नर्सिंग स्टाफ, एएनएम नर्सिंग स्टाफ, फील्ड ऑफिसर, काउंसलर फ्लोर कोर्डिनेटर, सुपरवाइजर, आपरेशन थियेटर टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, एक्सरे टेक्निशियन, पैथोलाॅजी लैब टेक्नीशियन व अन्य कई स्टॉफ की सीधी भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में साक्षात्कार के बाद तत्काल ज्वायनिंग लेटर दिया जाएगा ।अस्पताल के एचआर मैनेजर डाॅ. मनीषा पण्डित ने बताया कि लगभग 100 पदों हेतु सीधी नियुक्ति की जाएगी।