प्रदेश भाजपा सरकार का जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई आज शाम करेगी पुतला दहन

प्रदेश भाजपा सरकार का जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई आज शाम करेगी पुतला दहन


भिलाई नगर 8 अप्रैल । जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ हो रहे दरिंदगी के मामलों ने समूचे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। दुर्ग में 6 अप्रैल को 6 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या की शर्मनाक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यह कोई पहली घटना नहीं है — प्रदेश में लगातार ऐसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ की सरकार और पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।
अब वक़्त आ गया है कि युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस असंवेदनशील सरकार को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाए।

श्री चंद्राकर ने कहा कि इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन आज शाम 4:30 बजे सुपेला चौक भिलाई एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । श्री चंद्राकर ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता, महिला कांग्रेस, सेवा दल, NSUI और सभी प्रकोष्ठों की उपस्थित रहने की अपील की है।