भिलाई नगर 01 मार्च । जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई, एवं समस्त ब्लाक अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पुतला दहन किया जाएगा। 1 मार्च 2025, शनिवार चंदूलाल चंद्राकर चौक में शाम 4:00 यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) के दुरुपयोग एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में आयोजित किया गया है। जिला स्तरीय पुतला दहन में शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कॉंग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI संगठन एवं अल्पसंख्यक विभाग एवं सभी प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्ष और कांग्रेस से सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील समस्त कांग्रेस जनों से की है।

