सोमनी राजनांदगांव में भिलाई जिला भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 26 जून से,
भिलाई नगर 24 जून । भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के द्वारा होटल ब्लिज इंटरनेशनल ग्राम सोमनी जिला राजनांदगांव में 26 जून से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ 26 जून को होगा तथा 27 जून को अलग अलग सेशन में मुख्य वक्ता अपना वक्तव्य कार्यकर्ताओ के बीच रखेंगे । 28 जून को कार्यक्रम का समापन होगा। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारीगण,भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य ,मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सभी जिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनके महामंत्री सभी जिला प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक की उपस्थिति अपेक्षित है।

