सीजी न्यूज ऑनलाइन 26 फरवरी । प्रदेश कांग्रेस की 28 तारीख को बैठक बुलाई गई है। बैठक में नगरीय निकाय, और पंचायत चुनाव के नतीजों पर चर्चा होगी। खास बात ये है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के हटने की चर्चाओं के बैठक कार्यकारिणी की बैठक को अहम माना जा रहा है।
बैठक राजीव भवन में दोपहर 12 बजे होगी। इसमें दोनों प्रभारी सचिव जारिता लैतफलांग, संपत कुमार के साथ ही संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ भी रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक कार्यकारिणी की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव में हार पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। मगर पार्टी ने पंचायत चुनाव में जीत का दावा किया है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कहा जा रहा है कि जिन जनपद और जिला पंचायतों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी ज्यादा जीते हैं, वहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
यही नहीं, संगठन के आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत व अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

