ED और CBI अफसर बता महिला कारोबारी को किया Digital Arrest, मनी लांड्रिंग का भय दिखा 1 करोड़ 60 लाख निकाल लिए खाते से, FD की रकम भी इस Fraud में चली गई

ED और CBI अफसर बता महिला कारोबारी को किया Digital Arrest, मनी लांड्रिंग का भय दिखा 1 करोड़ 60 लाख निकाल लिए खाते से, FD की रकम भी इस Fraud में चली गई


सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 28 नवंबर। देश भर में साइबर ठगों ने जाल बिछा दिया है, हर रोज नए तरीकों से लोगों की मेहनत के कमाई लूटी जा रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर में महिला कारोबारी Cyber ​​Fraud का शिकार हुई है। जालसाजों ने महिला को ऑनलाइन फोन कर खुद को ED और CBI अफसर बनकर डराया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का झांसा देकर तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा, उनसे बैंक अकाउंट्स की जानकारी ली। रुपयों के वैरिफिकेशन के नाम पर धमकाकर 1.60 करोड़ रुपए खाते से पार कर दिए। ठगी होने के बाद महिला ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार शेयर एंड कमोडिटी का कारोबार करने वालीं वंदना (40 वर्ष) पति राजीव गुप्ता के पास 9, 10 और 11 नवंबर को वीडियो कॉल आया। फोन करने वाले ने ईडी अफसर बनकर बात की और कहा कि आपके खातों में अवैध ट्रांजेक्शन हुए हैं और काले धन की जानकारी मिली है। उनके विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग का प्रकरण दर्ज हुआ है। CBI ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

ठगों ने वंदना से वैरिफिकेशन के नाम पर बैंक खातों, कारोबार और आईडी कार्ड की जानकारी ली। जेल भेजने की धमकी देकर वंदना से एफडी तुड़वाकर 1 करोड़ 60 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके लिए ठगों ने तीन दिन वंदना को डिजिटल अरेस्ट रखा इसके बाद भी वंदना से गोल्ड लोन के नाम पर संपर्क कर रुपए देने का दबाव बनाते रहे। ठगी की शंका होने पर वंदना ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्प लाइन पर शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ। टीआई सुरेंद्र वास्कले ने बताया कि वंदना ने कहा कि वे जागरूक नहीं थीं, फिलहाल साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।