भिलाई नगर 23 नवंबर । वार्ड 32 जेपी नगर कैंप 1 क्षेत्र में डायरिया फैलने से भारी संख्या में लोग पीड़ित हुए हैं । लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल एवं बीएमसी अस्पताल में 43 मरीज भर्ती है । जिन का इलाज चल रहा है आज सुबह 7:00 बजे डायरिया से पीड़ित एक युवक मौत भी हुई है । जबकि बीएम शाह अस्पताल में भर्ती एक बच्ची कुमारी एम माधवी 12 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हुई है जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मिश्रा एवं उनकी टीम थोड़ी देर पहले ही प्रभावित क्षेत्र में दौरा करने के लिए रवाना हुई है ।
नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 32 के जेपी नगर कैंप एक में कल शाम से की अचानक उल्टी दस्त के बाद लोग बीमार होने लगे थे और एक के बाद एक लाल बहादुर शासकीय अस्पताल सुपेला में इलाज के लिए पहुंचने लगे थे । आज शाम तक सुपेला अस्पताल में 30 की संख्या में मरीज पहुंच चुके थे । लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के प्रभारी डॉ पीयम सिंह ने बताया कि आज सुबह कुश डहरे 27 वर्ष कैंप एक जेपी नगर कि आज सुबह 7:00 बजे अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। अस्पताल में फिलहाल 30 मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है । उन्होंने ने बताया कि शहर के अन्य अस्पतालों में भी डायरिया से पीड़ित क्षेत्र के प्रभावित लोग भर्ती हैं। बीएम शाह अस्पताल में भी डायरिया प्रभावित मरीजों के भर्ती होने की जानकारी प्राप्त हुई है । इसी अस्पताल में इलाज के लिए 12 वर्षीय आदर्श नगर कैंप निवासी एम माधवी को कल भर्ती कराया गया था देर शाम को उसकी मौत हो गई।
डायरिया से मौत की सूचना मिलते ही नगर निगम भिलाई में हड़कंप मच गया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम सहित अभी शाम को निगम भिलाई महापौर, निगम कमिश्नर सहित आला अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार डायरिया संक्रमित इस क्षेत्र में लंबे समय से निगम से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो लोग बोर का पानी पी रहे हैं उनके घर में कोई बीमार नहीं पड़ा है। वहीं निगम के नल से पानी पीने वाले हर दूसरे घर में लोग उल्टी, दस्त की शिकायत से परेशान हैं।
भाजपा नेता राम उपकार तिवारी ने कहा कि कैंप क्षेत्र के वार्ड 32 में डायरिया से मौत हो गई। ज्यादा संख्या में लोग पीड़िता है। कैंप क्षेत्र में डायरिया फैलने के लिए भिलाई निगम प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। इसके लिए निगम प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने बतायया कि लाल बहादूर शास्त्री सरकारी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
राम उपकार तिवारी ने कहा कि लोग प्रदूषित पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं। नगर निगम ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत मिशन का बंटाधार कर दिया है। अमृत मिशन योजना को लेकर भिलाई निगम ने बड़े बड़े दावे किए थे। जब से यह योजना लागू हुई है तब से कैंप क्षेत्र में तीन बार डायरिया फैल चुका है। गंदे पानी की वजह से बार बार डायरिया फैल रहा है। इसके लिए निगम प्रशासन के लोग जिम्मेदार है। और इनके खिलाफ गुरुवार को एसपी दुर्ग को ज्ञापन देकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग जाएगी।

