सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 8 जुलाई। मध्यप्रदश के जबलपुर जिले से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की ओर से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की एक गुटखा कंपनी को मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान गुटखा के विज्ञापनों के साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीरें लगाई गई थीं। बागेश्वर धाम जन सेवा समिति की ओर से शिखर गुटखा के मालिक को नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस में समिति ने शिखर गुटखा के मालिक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही गई है। माफी न मांगने की सूरत में 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी गई है। गौरतलब हो कि इस विज्ञापन होर्डिंग्स में रवि गुप्ता, कुशल गुप्ता, संजय सिंघल की फोटो के साथ बाबा बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की भी फोटो लगाते हुए 5 से 8 जुलाई श्री हनुमंत कथा और कलश यात्रा की सूचना जनमानस को दी जा रही है। होर्डिंग्स में शिखर गुटखा का भी प्रचार साथ में किया गया है।

