देवी प्रसाद सोनी का निधन, अंतिम संस्कार रामनगर मुक्ति धाम में कल

देवी प्रसाद सोनी का निधन, अंतिम संस्कार रामनगर मुक्ति धाम में कल



भिलाईनगर,02 अप्रैल 2026। पुष्पक नगर निवासी देवी प्रसाद सोनी (85 वर्ष) का हृदयाघात के चलते आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल की सुबह लगभग 11:40 बजे चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है।

अंतिम यात्रा की जानकारी

स्वर्गीय सोनी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान सड़क-1, मकान क्रमांक 12, पुष्पक नगर से 3 अप्रैल की दोपहर 12:00 बजे रामनगर मुक्ति धाम के लिए रवाना होगी।