*खराब मौसम के बावजूद भिलाई 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेढ़ सौ घरों में दी दस्तक, 55 को लगाए कोविड-19 टीके*

*खराब मौसम के बावजूद भिलाई 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेढ़ सौ घरों में दी दस्तक, 55 को लगाए कोविड-19 टीके*


खराब मौसम के बावजूद भिलाई 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेढ़ सौ घरों में दी दस्तक, 55 को लगाए कोविड-19 टीके

भिलाई नगर 29 दिसंबर । कोविड वैक्ससीनेशन टीम ने भिलाई 3  में भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद अपना मिशन जारी रखा है। कल 150 से ज्यादा घरों में दस्तक देकर 55 लोगों को टीके लगाए गए। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 के सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि कल पचपेडी , आर्दश नगर चरोदा , पंहडोर, मंगल भवन भिलाई 3 , देवबलोदा मे घर घर भम्रण कर छुटे लोगों को टीकाकरण करने टीम लगाई है ।  मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा गंभीर सिंह ठाकुर व जिला टीकाकरण अधिकारी डा बंजारे व बीएमओ पाटन डा आशीष शर्मा ने बताया कि 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष का टीकाकरण शुरूआत होगी। इससे पहले 15 प्लस वाले ऊपर सभी को टीकाकरण कर सुरक्षित करना है। सैय्यद असलम ने बताया कि प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य संयोजक, संयोजिका, सुपरवाइजर व एल एच व्ही एवं बीईईटीओ की मेहनत रंग लाऐगी।परंतु जनता को भी अपनी भूमिका निभाना पडेगा। ओलावृष्टि, बारिश, सर्द हवाओ और ठंड मे जब स्वास्थ्य कर्मचारी घर घर आकर टीका के लिए पूछ रहे है तो आपका भी कर्तव्य बनता है सहयोग करें और कोरोना रोकथाम व बचाव ओर उपचार मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। अभी तक बरिश के बावजूद 55 लोगों को टीका लगाया गया । 150 घरों पर टीम ने दस्तक दी है । टीम मे डा स्मृति पांडेय , सैय्यद असलम, ए दत्ता, आर एस विश्वास, यशवंत साहू ,वर्षा सुल्लेरे, वेणु गवेल, संध्या वर्मा ,जागृति वर्मा, देवेन्द्र राजपूत, नीना चक्रवर्ती, हेमलता, पी स्वामी निर्मलकर, दौपदी , हर्षा ने अपनी सेवाएं दी।