मां काली के अपमानजनक पोस्टर एवं वीडियो को सोशल मीडिया में लीना मणिमेकलाई द्वारा किया रिलीज, विरोध में हिंदू युवा मंच ने किया पुतला दहन
दुर्ग 6 जुलाई । कनाडा में हुई माँ काली की अपमानजनक पोस्टर एवं वीडियो को लीना मणिमेकलाई द्वारा सोशल मीडिया में रिलीज किया गया। जिसको बंगाल की टी एम सी सांसद मोहिया मित्रा द्वारा समर्थन किया गया जो की बेहद ही निंदनीय है। एवं प्रत्येक हिन्दूओ को आहत करता हैं। जिसका विरोध हिन्दू युवा मंच द्वारा किया गया ।
आज संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के निर्देशानुसार आज शाम पटेल चौक में संगठन के कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्तिथ होकर लीना मणिमेकलाई का पुतला दहन किया गया एवं इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दिया गया कि देवी देवता का अपमान हिंदू समाज नही सहेगा । हिन्दुस्तान और माँ काली की अपमानजनक पोस्टर बनाने वाली डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई को इस सिरिस को बेन किया जाये। क्योकि यह करोड़ो हिंदुओ की आस्था उनके देवी देवता का अपमान है। जिसका विरोध हिन्दू युवा मंच ने पुतला दहन करके किया।
उक्त प्रदर्शन में हिन्दू युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष श्रीकुमार नायर, संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह, राजा देवांगन, सुरेंद्र जैन, शिवम सिंह, हितेंद्र राजपूत, शिबू सोनी, मंगल राजपूत, जय देवांगन, दीपक राजपूत, रोशन राजपूत, बंटी उपरिकर, राज गुप्ता, प्रिंस तिवारी, नीरज देवांगन, बलराम पांडेय अंकित दुबे विशाल शर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए उपयुक्त जानकारी हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता रोशन सिंह राजपूत द्वारा दी गई।

