धमतरी में नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही

धमतरी में नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 06 जुलाई। एसीबी टीम ने कल धमतरी के नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कागजी कार्रवाई के बाद आज उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिलीप पुरी गोस्वामी ने जमीन कब्जा मामले को लेकर रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी कार्यालय में किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी की टीम ने पांच जुलाई को विशेष रणनीति के तहत धमतरी पहुंचकर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन 85 डिसमिल है। जिस पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था।
यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो के एडिशनल एसपी सीडी तिर्की के नेतृत्व में की गई। टीम में करीब आठ से 10 एसीबी के अधिकारी और जवान तैनात है।
एसीबी ने अभी तक दो दर्जन अधिकारियों, कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए जेल भेज चुकी है। इनमें एसडीएम से लेकर ज्वाइंट डायरेक्टर, एसई, ईई और कई तहसीलदार और पटवारी शामिल हैं।