अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रवि शंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रवि शंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा


दुर्ग, 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि : विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, भूपेश बघेल विधायक पाटन, ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, गजेन्द्र यादव विधायक, दुर्ग शहर, रिकेश सेन विधायक, वैशाली नगर, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा, देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर, धीरज बाकलीवाल महापौर न.पा.नि दुर्ग, श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग, नीरज पाल, महापौर न.पा.नि भिलाई, निर्मल कोसरे महापौर न.पा.नि चरोदा-भिलाई व श्रीमती शशि सिन्हा महापौर न.पा.नि. रिसाली होंगे।