भिलाई नगर 25 सितंबर । परिक्षेत्रीय साहू समाज द्वारा आयोजित दाऊ उत्तम साव की पुण्य तिथि संस्मरण प्रतिभा सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा कलाकार चंदू साहू को सम्मानित किया गया। धान की विभिन्न कलाकारी कर छत्तीसगढ़ के गौरव बढ़ा रहे दुर्ग जिले के ग्राम बोरई निवासी चंदू (चंद्रप्रकाश) साहू को सम्मानित किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल रामशिला साहू, दीपक ताराचंद साहू, जागेश्वर साहू,दया राम साहू, उज्जवल भविष्य की कामना की ।
छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति से रूबरू करा रहे चंदू साहू के टीम द्वारा कार्यक्रम में समूह गेड़ी लोकनृत्य की प्रमोद साहू, खुम्मन, भारती, कुशल, मंजूश्री साहू अपनी मनमोहक प्रस्तुती दी।
बता दे कि चंदू साहू छत्तीसगढ़ के ऐसे कलाकार हैं जो धान से बैज, सूपा एवं पर्री में माता रानी का धान से श्रृंगार, राखी, गर्मियों मे चिड़ियों के लिए धान झाली, धान से मूर्ति जैसे- गणेश, दुर्गा, सरस्वती आदि घर मे सजाने के लिए समय समय अलग अलग जगहों पर प्रदर्शनी लगाए जाते हैं और स्कूल व कॉलेजों में धान की कलाकारी के लिए और लोकनृत्य का भी प्रशिक्षण देते हैं, चंदू साहू इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से लोककला में एम. ए. की पढ़ाई कर चूके हैं। इन्होने राष्ट्रीय स्तर पर बैंगलोर, पंजाब, मैसूर, कर्नाटक में अपनी कला की प्रस्तुती भी दे चूके हैं।

