उदास पति ने बीबी की चुनरी से लगाई फांसी, दो मासूम हुए अनाथ ,पत्नी के जान देने से था परेशान,
भिलाई नगर, 9 अप्रैल। दो मासूम बच्चों के सर से तीन माह पहले मां का साया छिना, इसके बाद पिता ने खुदकुशी कर उन्हें अनाथ कर दिया।श है। पत्नी की मौत से दुःखी पति ने कल खुर्सीपार स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कबीर मंदिर के पास निवासी पिंटू चौधरी (28 वर्ष) ने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब मोहल्ले के लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। तीन महीने पहले पिंटू की पत्नी ने इसी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पिंटू के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी की मौत के बाद पिंटू काफी दुःखी रहता था। वह न तो घर और न ही बच्चों का ध्यान दे पाता था। इसके चलते दोनों बच्चों को उसके नाना नानी अपने साथ ले गए। घर में पिंटू अकेला था। लोगों से भी अधिक बात नहीं करता था। अचानक उसने अपने घर में पत्नी की चुनरी के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

